बल्कि अकबरपुर व टांडा मतगणनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ साथ पीएसी की भी तैनाती की गई थी। प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता के अतिरिक्त अन्य किसी को भी मतगणनास्थल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। डीएम विवेक व एसपी रोहन पी कनय लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए थे।
साथ ही विभिन्न विकास खण्डों में चल रही मतगणना का जायजा लेने के लिए मतगणनास्थल पर पहुंचकर वहां तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे थे। कहा गया कि यदि कोई भी मतगणना में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
इसके अलावा एडीएम रामसूरत पाण्डेय व एएसपी पंकज पाण्डेय भी लगातार दलबल के साथ एक मतगणनास्थल से दूसरे मतगणनास्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्वक मतगणना प्रक्रिया निपटाने के लिए दिशा निर्देश देते दिखे।