फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ यात्रा में अभेद सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा एवं नागपंचमी पर्व के मद्देनजर रविवार को विभिन्न थानों में पीस कमेटी बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम व सीओ ने थानों में पुलिस टीम के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। आम लोगों को जहां सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं समय समय पर फीडबैक देेते रहने का की अपील की। कहा कि सुरक्षा को तभी बेहतर किया जा सकता है, जब उसमें आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिले।
विज्ञापन

सदर एसडीएम अभिषेक पाठक ने सम्मनपुर थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटे हैं। जरूरत है कि आम नागरिक भी इसमें योगदान दें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों से आवश्यक फीडबैक प्राप्त करते रहें। कहीं पर यदि कोई समस्या सामने आती है, तो उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर सम्मनपुर एसओ समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अहिरौली थाने में एसओ वीरेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान व तहसीलदार संतोष कुमार ओझा के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने उपस्थित प्रबुद्घजनों से जरूरी जानकारी भी प्राप्त की। तहसीलदार ने कांवरिया संघ के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उन्हें कांवर यात्रा के दौरान कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ने डीजे संचालकों को एक सीमित आवाज में डीजे बजाने की सलाह दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, भुवाल सिंह, अजीत कुमार पाण्डेय, दिनेश यादव, प्रदीप कुमार सिंह, जेई राम बजरंगी लाल सोनी व गणेश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें