फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी चंद्रकला (35) सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। उसी समय वह बरामदे में रखा पंखा हटा रही थी। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। जब तक घरवाले उसे पंखे से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के इलाज से तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा।
उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत चांदपुर भटपुरा निवासी श्यामलाल (37) सोमवार सुबह टीवी का तार ठीक कर रहा था। इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ला निवासी अंशू (18) रविवार रात घर की बिजली ठीक कर रहा था। परिवारीजनों के अनुसार इसी बीच वह कटे तार के चलते करंट की चपेट में आ गया। जब तक उसे अलग किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें