फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बढ़ी सुरक्षा, पुलिस चौकी में हुई तैनाती

Sat, 31 Aug 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल ​स्थित पुलिस चौकी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अस्पतालों में हंगामा रोकने व सुरक्षा बढ़ाने के लिए जिला अस्पताल में एक बार फिर से पुलिस चौकी का संचालन शुरू कर दिया गया है। यहां एक दरोगा व चार सिपाही की तैनाती हुई है। चिकित्सकों के साथ मिलकर यह पुलिसकर्मी मिलकर अस्पताल में सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

कोलकाता कांड को देखते हुए राज्य सरकार ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय किया है। इसका असर यहां तत्काल हुआ। पूर्व में जिला अस्पताल परिसर में विधिवत पुलिस चौकी स्थापित हुई थी। परिसर के एक कक्ष में पुलिस चौकी चलाने के लिए एक दरोगा व कई सिपाही तैनात किए गए थे। हालांकि बाद में उन सभी को हटा लिया गया। लगभग डेढ़ वर्ष से चौकी में कोई तैनाती नहीं थी। हालांकि अकबरपुर कोतवाली से सिपाहियों की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगती रही है।
अब राज्य सरकार के निर्देश पर अमल करते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिला अस्पताल की चौकी पर प्रभारी के तौर पर बम बहादुर सिंह की तैनाती कर दी है। लखीमपुर जनपद से स्थानांतरित होकर आए बम बहादुर अभी तक पुलिस लाइन में तैनात थे। इसके अलावा यहां यहां चार सिपाहियों की भी तैनाती की गई है। एसपी ने निर्देश दिया है कि जिला अस्पताल में सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत पुख्ता किया जाए। जिला अस्पताल में पुलिस चौकी फिर से संचालित होने का तीमारदारों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस चौकी फिर से सक्रिय होने से सुरक्षा बढ़ेगी। बताया कि सरकार ने कई तरह के निर्देश अस्पताल परिसर के लिए जारी किए हैं। उन सभी का पालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें