फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: माध्यमिक विद्यालयों के छात्र पढ़ेंगे एआई कोर्स

Sun, 05 Apr 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 डीआईओएस कार्यालय।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे भी एआई आधारित कोर्स कर सकेंगे। 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 15 अप्रैल से मुफ्त ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स शुरू होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को 20 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र मिलेगा। जिले में कुल 305 इंटरमीडिएट विद्यालय हैं, जिसमें 65,701 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी मुफ्त में एआई सीख सकेंगे।
15 अप्रैल से शुरू होने वाले इस निशुल्क ऑनलाइन एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नौ अप्रैल तक पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के सहयोग से संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान एआई की मूल अवधारणा, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम की समझ, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, इमेज रिकग्निशन और ऑटोमेशन टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी प्रधानाचार्याें को इसके लिए लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कोर्स न केवल उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि आईटी, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की मजबूत नींव भी तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें