फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत उपचुनाव में हुई नामांकनपत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें प्रधान पद के एक, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के छह प्रत्याशियों के पर्चे गड़बड़ियों के चलते खारिज कर दिए गए। यहां कुल 76 पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के एक व ग्राम पंचायत प्रधान के दो पदों के लिए मतदान होगा, जबकि अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मतदान छह अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतों की गणना आठ अगस्त को कराई जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते दिनों सभी नौ ब्लाॅक में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के 70 पदों के सापेक्ष कुल 69 अलग-अलग पद पर एक एक नामांकन हुआ था। रामनगर के रुस्तमपुर गांव में प्रधान पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार उर्मिला ने पर्चा भरा था। अकबरपुर के गौरा में प्रधान पद के लिए पांच दावेदारों अरविंद, राहुल, सुग्रीव, राकेश व रामचंद्र ने पर्चा भरा था। कटेहरी के बसंतपुर में पुष्पा, पूनम व जुगना ने पर्चा भरा। इनमें से पूनम का पर्चा मंगलवार को जांच में खारिज कर दिया गया। जबकि खजूरडीह में प्रधान पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार बचौना ने पर्चा दाखिल किया था। बुधवार को दावेदारों द्वारा नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन वाले प्रत्याशियों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें