अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जल प्याऊ शिविर के दौरान पानी पिलाते भारत स्काउट और गाइड के पदाधिकारी।
अंबेडकरनगर। भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जल प्याऊ शिविर लगाया। शिविर पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों को गुड़, बिस्किट व शीतल पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।
यह सात दिवसीय जल प्याऊ शिविर है। जिला मुख्य आयुक्त डाॅ. तारा वर्मा ने अपने हाथों से यात्रियों को बिस्किट व गुड़ देकर शीतल जल को यात्रियों को पिलाया। जिला संगठन आयुक्त डॉ. प्रियंका तिवारी ने कहा कि यात्रियों की सेवा सर्वोपरि है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना बेहतर कार्य है। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त बलिराम राजभर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सत्यवती देवी, जिला स्काउट मास्टर रविंद्र कुमार, जिला गाइड कैप्टन श्वेता सिंह, सहायक सचिव चंद्रपाल वर्मा व अन्य मौजूद रहे।