फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौतपा में झुलसे, बादलों की आवाजाही से बढ़ी उमस

Mon, 26 May 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहर में अयोध्या मार्ग पर गर्मी से बचने के लिए इस तरह गुजरते लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नौतपा शुरू हो चुका है। सोमवार को धूप की चमक तेज होने से झुलसाती हुई गर्मी का एहसास हुआ। वहीं बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के बीच उमस से लोग बेहाल हो उठे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे तक तेज धूप रही। इसके बाद आसमान में काले बादलों का जमावड़ा देखने को मिला। तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी के राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। ऐसे में पूर्वांचल समेत जिले में मानसून के समय से पहले दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।
किसानों की उम्मीदें भी अब इन्हीं बादलों से जुड़ गई हैं। आने वाले दिनों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। हल्की बारिश के बाद खेतों की जुताई और पानी की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर किसानों की निगाहें टिक गई हैं। वे समय से बारिश की उम्मीद में खेतों को तैयार करने में लगे हुए हैं। जहां एक ओर जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्रों में उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्यों की शुरुआत ने किसानों की दिनचर्या को बदल दिया है।
विज्ञापन

बरसात की आस में किसान सुबह से ही खेतों की तरफ रुख कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी के चलते बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों, नींबू पानी और अन्य तरल वस्तुओं की मांग में भी वृद्धि देखी जा रही है। सड़कों और चौक-चौराहों पर शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी गई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।
बॉक्स

टकटकी लगाए रहे किसान और नागरिक
फिलहाल मौसम की चाल देख सभी की निगाहें आकाश की ओर हैं। किसान जहां समय पर रोपाई की तैयारी में मानसून का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आम नागरिक भी ठंडी हवाओं और वर्षा की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें