फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ तक बंद हुए इंटर तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में आठ जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इंटर तक के सभी तरह के स्कूल इस अवधि में बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में शीतलहर के चलते जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में 3 से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। परिषदीय विद्यालयों में हालांकि पहले से ही शासन की तरफ से अवकाश चल रहा है। बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि इंटर तक के स्कूल अब 10 जनवरी को फिर से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन तीन जनवरी से सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें