फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज बंद रहेंगे कक्षा 12 तक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तेज बारिश और चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद डीएम ईशा प्रिया ने कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि आदेश सभी बोर्डों से संचालित माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें