फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों ने की ऑनलाइन फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के 364 माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन फीडिंग पूरी कर ली गई है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिले में 32 राजकीय, 60 वित्तविहीन सहायता प्राप्त तथा 272 निजी माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। विभाग ने सभी विद्यालयों से भवन, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड करा लिया है। इसके बाद अब विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई से 18 सितंबर तक चलेगी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही उन विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जो बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे। विभाग का मानना है कि ऑनलाइन प्रणाली से परीक्षा केंद्र निर्धारण अधिक पारदर्शी होगा और केवल सुविधायुक्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों के चयन में किसी प्रकार की मानवीय हस्तक्षेप की संभावना कम रहेगी, जिससे आगामी बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें