फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बोर्ड पर चस्पा होगी शिक्षकों की फोटो व योग्यता

Mon, 17 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला /अबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की दशा एवं दिशा में सुधार तय करने के लिए अब फ्लैश बोर्ड पर स्कूल के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की फोटो चस्पा होगी। उनकी योग्यता व कार्य भी अंकित होगा। शिक्षकों को पठन-पाठन की कार्ययोजना तैयार करनी होगी। प्रार्थना सभा में ही बच्चों की उपस्थिति दर्ज होगी।
विज्ञापन
एमडीएम की गुणवत्ता के लिए प्रत्येक दिन एक बच्चे के अभिभावकों को बुलाना होगा। सर्वशिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को पूरी मजबूती से जुटने का निर्देश दिया है। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया है। बच्चों को मुफ्त ड्रेस, पुस्तक, बैग, जूता, मोजा आदि देने का वायदा करने के साथ ही सरकार ने शिक्षकों पर भी कड़ाई तेज कर दी है। शासन से मिले पत्र में डीएम अखिलेश सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा कि जुलाई माह में जहां सर्व शिक्षा अभियान चलाकर परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, वहीं विद्यालय के फ्लैश बोर्ड पर तैनात सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की फोटो चस्पा होगी। संबंधित शिक्षक की योग्यता व उसके कार्य का भी उल्लेख हो। शिक्षकों को निर्देशित किया जाए कि वह बच्चों के पठन पाठन के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्हें किस दिन क्या पढ़ाना है, और एक माह में कितना कोर्स पूरा करना है इसका एक प्रारूप तय किया जाए। बच्चों की उत्तर पुस्तिका ध्यान से जांची जाए। बच्चों में साफ सफाई के साथ उन्हें पुस्तक, बैग व ड्रेस मिला कि नहीं इसकी भी जिम्मेदारी तय की जाए। इसके अलावा सभी बच्चों का आधार नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। निर्देश में कहा गया कि सुबह साढ़े 7 बजे से सवा 8 बजे तक विद्यालय की साफ सफाई, प्रार्थना सभा, पीटी, योग, व्यायाम, गिनती, पहाड़ा व सामान्य ज्ञान का अध्ययन बच्चों को कराए जाए। इस आदेश की कॉपी सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया है। 18 व 19 जुलाई तक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर कार्रवाई की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दी जाए। विद्यालय में हैंडपंप, विद्युतीकरण यदि ठीक नहीं हो तो तत्काल दुरुस्त कराना सुनिश्चित हो। स्कूल चलो अभियान, एमडीएम यूनिफार्र्म, बैग एवं पाठ्य पुस्तकों के वितरण व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर पूरी गंभीरता बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें