आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर िस्थत श्रीकृष्णा सेंट्रल एकेडमी रामनगर की मैजिक वाहन मंगलवार को रामनगर-न्योरी मार्ग के गोहनापुर मोड़ पर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार एकेडमी के तीन विद्यार्थी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक स्कूल की मैजिक वाहन सुबह सात बजे न्योरी स्कूली बच्चों को लेने गया था। वाहन में 18 बच्चे बैठे हुए थे। 7.50 बजे वाहन वापस लौट रहा था। गोहनारपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया।
इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसा होते की चालक वाहन छोड़कर भाग निकाला। ग्रामीणों ने वाहन में बैठे बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाला। अगली सीट पर बैठीे बसंत पट्टी निवासी श्वेता राय 14 और उनका भाई दिव्यांशु 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन व अभिभावक मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल श्वेता व दिव्यांशु का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।