अंबेडकरनगर। अलग अलग केस की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मंगलवार को तीन अभियुक्तों पर अर्थदंड लगाया है। सम्मनपुर के हासिमपुर बरसावां निवासी रमेश कुमार के खिलाफ वर्ष 2001 में चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सुनवाई में कोर्ट ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी थानाक्षेत्र के अमौली मोहिसुद्दीनपुर निवासी हरीराम वर्मा के खिलाफ दर्ज मारपीट के केस दर्ज था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। अलीगंज के मुसंहा निवासी मो. हसन पर एक गांव निवासी व्यक्ति ने वर्ष 2008 में अपनी बेटी के अपहरण करने का केस दर्ज करवाया था। संवाद