फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी, बाल बाल बचे दो बच्चे

Thu, 29 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी में गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी बाजार के निकट एक विद्यालय की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। यह संयोग ही था कि उसमें मात्र दो छात्र ही मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे दोनों छात्रों व चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


 भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंगरियावां गांव स्थित श्रीराम इंग्लिश मीडिएम हाईस्कूल की बस गुरुवार दोपहर बाद विद्यालय में अवकाश होने के बाद छात्र-छात्राओं को पहुंचाकर वापस स्कूल जा रही थी। चालक के अलावा उसमें दो छात्र भी मौजूद थे। गोशाईगंज मार्ग पर स्थित एक पेट्रोलपंप के निकट बस अचानक बेकाबू हो  बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार छात्र चीखने-चिल्लाने लगे।

इस बीच जानकारी मिलने पर एसओ चंद्रभान यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसमें फंसे छात्रों व चालक को बस से बाहर निकाला। हालांकि हादसे में तीनों बाल-बाल बच गए। यह संयोग ही था कि उसमें अधिक बच्चे सवार नहीं थे और बस सीधे गड्ढे में नहीं गिरी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


चालक के अनुसार भीटी बाजार के निकट स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस बेकाबू हो गई। उधर, विभिन्न हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर निवासी जगन्नाथ (58) गुरुवार सुबह  पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया।

वहीं, जलालपुर नगर निवासी राहुल (32) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी अंकित (20) बुधवार देर शाम बाइक से कहीं जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

 वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी बाजार निवासिनी कलावती (40) गुरुवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें