फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों के निर्माण में लापरवाही पर दर्ज होगा कार्यदायी संस्थाओं पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मअंबेडकरनगर। पं दीनदयाल राजकीय मॉडल स्कूलों के निर्माण में मनमानी बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बीते दिनों डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान डीआईओएस को निर्देश दिया था कि निर्माणाधीन मॉडल स्कूल, इधना व रामनगर का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। निर्माण में लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध केस दर्ज कराएं। डीआईओएस ने जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही दोनों कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध केस दर्ज कराकर कार्रवाई शुुरू की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार ने जिले के आलापुर व जलालपुर तहसील को दो मॉडल स्कूलों का तोहफा दिया था। वर्ष 2011-12 में मॉडल स्कूल रामनगर व 2012-15 में जलालपुर के इधना में निर्माण को हरी झंडी दी थी। रामनगर में निर्माण का जिम्मा पैक्सफेड निर्माण इकाई व जलालपुर के इधना में सीएंडडीएस को काम सौंपा गया था। इसके लिए हर संस्था को 2 करोड़ 75 लाख की धनराशि सौंपी गई थी। फिलहाल निर्माणदायी संस्थाओं ने काम शुरू नहीं किया है। बाद में मॉडल स्कूलों का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल करते हुए इसके निर्माण को अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया था। शुरुआती दौर से ही दोनों विद्यालयों के निर्माण को लेकर लापरवाही बरती गई।
शासन का निर्देश था कि विद्यालयों का निर्माण वर्ष 2015 में ही पूर्ण कर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाए, लेकिन निर्धारित अवधि के चार वर्ष बाद भी काम तक पूरा नहीं हो पाया है। इस बीच बीते दिनों डीएम राकेश कुमार मिश्र ने समीक्षा बैठक के दौरान दोनों विद्यालयों की प्रगति के बारे में डीआईओएस से जानकारी ली। इसके बाद दोनों विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। लापरवाही पर दोनों संस्थाओं के विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था। बताया जाता है कि इसके बाद डीआईओएस ने दोनों विद्यालयों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीते दिनों भौतिक सत्यापन किया गया है। निर्माण में शिथिलता पाई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम के अलावा शासन को भी भेज दिया है। जल्द ही दोनों कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें