अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के पास बसखारी रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में गुरुवार रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी दुकानदार को शुक्रवार सुबह हो सकी। जानकारी होते ही वह दुकान पर पहुंचा और फायर कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग बुझाया, लेकिन तब तक उसे लाखों रुपए की चपत लग चुकी थी। घटना का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पटेलनगर निवासी शोहरत राम वर्मा की अकबरपुर कोतवाली के निकट बसखारी रोड पर इलेक्ट्रानिक दुकान है। वह गुरुवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। रात में करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की इस घटना में 30 सेट इनवर्टर, 63 बैट्री, पांच सेट सोलर पैनल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गया।
इसकी जानकारी दुकानदार को सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने दी। इस पर वह मौके पर पहुंचा, और सूचना फायर स्टेशन अकबरपुर को दी। फायर टीम मौके पर पहुंची, और आग बुझाने में मदद की। तब तक करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। आग की इस घटना से संबंधित क्षेत्र में घंटों हड़कंप का माहौल रहा।