फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिले के आठ शिक्षण संस्थानों में नए प्रावधानों पर जारी होगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के आठ विद्यालयों में पिछड़ा वर्ग से जुड़े एक हजार छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति पाने की राह अब आसान नहीं होगी। अब बायोमेट्रिक सिस्टम पर क्लास में 75 प्रतिशत उपस्थिति होने पर ही छात्रवृत्ति मिलेगी। नामित संस्था ने शुक्रवार को जिले के स्कूलों में पहुंचकर छात्रों का ब्योरा एकत्र कर सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया।
विज्ञापन

गाइडलाइन पहुंचने के बाद जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों को समूह वन के पाठ्यक्रम एमबीबीएस, बीएमएस, बीबीए, एमबीए, बीडीएस, बीएफएड, बी-फार्मा, बीटेक, एमटेक समेत अन्य व्यावसायिक व तकनीकी कोर्स से जुड़े छात्रों के लिए यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही प्रभावी करने को कहा गया है।
अन्य कक्षाओं में यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2025-26 के सत्र से प्रभावी होगी। आईटी व इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग की ओर से अधिकृत संस्था श्रीट्राॅन इंडिया लिमिटेड को शिक्षण संस्थाओं में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक, फेशियल ऑथेंटिकेशन सिस्टम उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी की तकनीकी टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को जिले में पहुंचकर विद्यालयों से छात्रोंं का डेटा लेकर संबंधित साॅफ्टवेयर पर अपलोड कराया।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में लागू होगा नया प्रबंध
प्रथम चरण में यह व्यवस्था महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज सदरपुर, विदुषी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज, महामाया काॅलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, देव इंद्रावती कालेज ऑफ फार्मेसी, एमजीबी रजत कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट सिंहपुर गोहिला, ऊषा काॅलेज ऑफ फार्मेसी गौरा बसंतपुर कटेहरी, चौधरी कालेज ऑफ फार्मेसी भीटी में लागू होगी। इन सभी को विभाग ने पत्र भेज कर जानकारी दे दी है।

नई व्यवस्था का कराया जाएगा अनुपालन
बायोमेट्रिक सिस्टम का पालन प्रथम चरण में समूह वन की सूची में शामिल शिक्षण संस्थानों को करना है। इसका अनुपालन तेजी से कराया जा रहा है, ताकि समय से कार्य पूरा करा लिया जाए। इसी व्यवस्था के तहत छात्रवृत्ति जारी होनी है।
विज्ञापन

- विकास मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें