अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जिलेभर में महिलाओं व छात्राओं के साथ अश्लीलता और अभद्र टिप्पणी करने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अकबरपुर क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के निकट अयोध्या जिले के महाराजगंज के मांझा मूढ़ाडीहा निवासी अमित कुमार व सम्मनपुर के मेहनुद्दीनपुर निवासी राजबाबू, कृष्णानगर कॉलाेनी से सुल्तानपुर जिले के बसहा दोस्तपुर निवासी राजेश व जमुनीपुर बाजार से अकबरपुर के चांदपुर भटपुरा निवासी प्रदीप शर्मा को अभद्र टिप्पणी करते समय दबोचा गया।
अहिरौली में शमशुद्दीनपुर से स्थानीय निवासी राजेश वर्मा, कटका में गोरखपुर एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया अनंतपुर निवासी सूरज यादव और बसखारी में नई बाजार नहर के निकट से जलालपुर के वाजिदपुर निवासी गुलाम मोहम्मद को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते वक्त पकड़ा गया। प्रभारी मिशन शक्ति शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।