फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर स्थिर, किसानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
सोमवार को आलापुर क्षेत्र के मांझा कम्हरिया में सरयू नदी का ​स्थिर जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को स्थिर रहा, जिससे नदी के किनारे स्थित किसानों के खेतों में कटान से कुछ राहत रही। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नदी किनारे बैंबू स्टड का कार्य जारी है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व मांझा कम्हरिया के किसानों के लिए सोमवार को नदी का जलस्तर स्थिर होने से कटान से कुछ राहत मिली। मांझा कम्हरिया के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पानी स्थिर होने से कटान से कुछ राहत मिली है, लेकिन नदी के किनारे खेतों में कुछ स्थानों पर पानी टकरा रहा है। यदि नदी का जलस्तर रात में बढ़ा तो कटान बढ़ जाएगा। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से कम्हरिया गांव के पूरब से मांझा कम्हरिया के बीच तक कटान वाले स्थान पर बैंबू स्टड का कार्य चल रहा है, जहां पर अब तक सात बैंबू स्टड बनाए जा चुके हैं।
रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण जहां किसानों के खेतों में पानी भर गया वहीं कटान भी तेज हो गया था। नदी का जलस्तर भी बढ़ कर 90.21 मीटर हो गया था। सोमवार को सुबह जलस्तर स्थिर रहा वहीं शाम को घटकर 82.5 हो गया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने कहा की पानी का जलस्तर स्थिर है। कटान वाले स्थान पर बाढ़ कार्य खंड के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। तहसील प्रशासन के कर्मचारियों को भी जलस्तर के निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें