फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, लेकिन कटान से राहत

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के कम्हरिया में बाढ़ से बचने का इंतजाम करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के जलस्तर में शनिवार को वृद्धि हुई है, हालांकि कटान से अभी राहत है। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से जहां मांझा कम्हरिया में कटान रोके जाने के लिए ट्री स्पर लगाया जा रहा है, वहीं कम्हरिया में बैंबू स्टड स्टड का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे स्थित कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में जहां जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। शुक्रवार को जहां सरयू नदी का जलस्तर 83.25 मीटर था, वहीं शनिवार को जलस्तर 83.45 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि इस वृद्धि से किसानों व स्थानीय लोगों का कोई नुकसान होगा। मांझा कम्हरिया में जहां दो दिनों से बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से नदी के किनारे ट्री स्पर लगवाए जाने का कार्य चल रहा है। वहीं कम्हरिया में भी बैंबू स्टड का कार्य भी जारी है।
तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया की नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। वहीं बाढ़ कार्य खंड अयोध्या काटन रोके जाने को लेकर कर ट्री स्पर व बैंबू स्टड का कार्य हो रहा है। प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें