फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लेखपाल से अभद्रता, फाड़े दस्तावेज, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मेदीपुर में सरकारी जांच के दौरान लेखपाल कैलाश गौतम से गाली-गलौज, अभिलेख फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना आठ जुलाई को उस समय हुई जब लेखपाल गांव में आईजीआरएस प्रार्थनापत्र की जांच करने पहुंचे थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डल्ला निजामपुर व सारंगपुर क्षेत्र के राजस्व लेखपाल कैलाश गौतम ने शिकायती पत्र में बताया कि आठ जुलाई को वह मेदीपुर गांव में गोविंद की आईजीआरएस शिकायत पर अभिलेखीय व स्थलीय जांच करने के लिए गए थे। इस दौरान गांव के ही जयप्रकाश, अमित और मिठाईलाल ने लेखपाल से पहले बहस की, फिर अचानक सरकारी दस्तावेज खसरा को फाड़ दिया। इसके बाद तीनों ने लेखपाल को गालियां दीं। आरोप है कि इन्होंने लेखपाल के हाथ से शिकायत पत्र भी छीन लिया और गांव से न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें