फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का घटा जलस्तर, किसानों को राहत

विज्ञापन
मांझा कम्हरिया में कटान रोके जाने के लिए ट्री स्पर करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को 25 सेंटीमीटर घटने से किसानों व ग्रामीणों को कटान से राहत मिली है। वहीं, बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से कटान रोके जाने के लिए ट्री स्पर व बैंबू क्रेट लगाए जाने का कार्य जोरों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे स्थित कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में नदी का जलस्तर सोमवार को 25 सेमी घटने से किसानों को राहत मिली है। सोमवार को जलस्तर 91.52 मीटर रहा जबकि रविवार को जलस्तर 91.70 मीटर था। जलस्तर कम होने से खेतों में कटान थमा है। एक सप्ताह से नदी के जलस्तर में कमी होने से मांझा कम्हरिया व कम्हरिया के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर जहां मांझा कम्हरिया क्षेत्र में काटन रोके जाने को लेकर ट्री स्पर लगाए जा रहे हैं, वहीं कम्हरिया, इटौरा ढोलीपुर व गोपापुर के आस पास नदी के किनारे कटान वाले स्थान पर बैंबू क्रेट लगाए जाने का कार्य चल रहा है। इसके पूर्व कम्हरिया में कुछ स्थानों पर बैंबू स्टड भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के जेई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर घटा है, वहीं कम्हरिया व मांझा कम्हरिया में काम जोरों पर चल रहा है, जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें