फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी का जलस्तर घटा, कटान से भी राहत

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के निकट घटा जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 84.24 मीटर दर्ज किया गया। अब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.32 मीटर नीचे पहुंच गया है। जलस्तर घटने से आराजी देवारा और मांझा कम्हरिया क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। नदी का पानी अब नदी के दायरे में नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं मांझा क्षेत्र में कटान की स्थिति में भी कमी आई है। जलस्तर कम होने से किसानों को भी राहत मिली है। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर काफी घट गया है। ग्रामीणों के सामने किसी तरह की समस्या नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें