फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी का जलस्तर घटा, कटान से राहत

Sat, 23 Aug 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया में कटान करती सरयू नदी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र में बह रही सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से कम्हरिया और मांझा कम्हरिया गांवों में नदी कटान की समस्या में आंशिक राहत देखने को मिल रही है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर घटकर 84.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन


जलस्तर में गिरावट आने से किसानों के खेतों में हो रहे कटान में कमी दर्ज की गई है। विशेष रूप से कम्हरिया क्षेत्र में किसानों को इस बदलाव से काफी राहत मिली है। मांझा कम्हरिया में भी हालात में सुधार है। हालांकि कुछ स्थानों पर कटान अब भी जारी है। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से मांझा कम्हरिया में नदी के किनारे ट्री स्पर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे कटान को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है।
मांझा कम्हरिया के किसान राजेश और विजई ने बताया कि ट्री स्पर का असर दिखाई दिया है। कटान में पिछले वर्ष के मुकाबले कमी तो आई है, लेकिन जब तक स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक इस समस्या से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

बाढ़ खंड अयोध्या के अवर अभियंता ने बताया कि विकास श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने से कम्हरिया क्षेत्र में कटान की स्थिति नियंत्रित हो गई है। मांझा कम्हरिया में भी कुछ सीमित स्थानों पर कटान की शिकायतें हैं, जहां कटान रोकने के लिए कार्य लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें