फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटेहरी को मिला पहला पंचायत उत्सव भवन, चिउटीपारा बनेगा मॉडल

Sat, 23 Aug 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यम सिंह
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र को जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चिउटीपारा ग्रामसभा में भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया है। शासन की ओर से स्वीकृत 1.41 करोड़ रुपये की लागत से यह भवन न केवल सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि पंचायत स्तर पर शासन-प्रशासन की गतिविधियों के लिए भी एक मॉडल प्लेटफॉर्म तैयार करेगा।
वर्षों से ग्रामीणों को अपने पारिवारिक, सामाजिक या शासकीय आयोजनों के लिए शहरों का रुख करना पड़ता था। अब चिउटीपारा में बनने वाला यह भवन गांव की जरूरतों का जवाब होगा। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पंचायत उत्सव भवन निर्मित किया जाना है। चयन प्रक्रिया में ग्रामसभा की स्थिति, पहुंच, सड़क संपर्क, संसाधन और प्रशासनिक उपयोगिता जैसे मानकों की कसौटी पर चिउटीपारा सबसे उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन

भवन का स्वरूप भी पारंपरिक पंचायत भवनों से अलग और आधुनिक होगा। इसमें एक विशाल हॉल, मंच सहित मंडप, तीन कमरे, रसोईघर, महिला-पुरुष व दिव्यांगजन शौचालय जैसी तमाम सुविधाएं रहेंगी, जिससे यह स्थान किसी भी छोटे-बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सक्षम होगा। 100 लोगों की बैठक क्षमता वाले इस भवन को बहुपयोगी स्वरूप में विकसित किया जाएगा। भूमि चिह्नांकन के बाद अब प्रशासन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया और बजट आवंटन की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन



इन मानकों पर हुआ चयन

- ऑल वेदर सड़कों से सीधा जुड़ाव

- ग्रामसभा में अन्नपूर्णा भवन का संचालन

- पंचायत की स्वयं की आय (ओएसआर) की स्थिति बेहतर

- बस व छोटे वाहनों की आवाजाही में सुविधा
कटेहरी क्षेत्र के चिउटीपारा ग्राम में प्रस्तावित विकास कार्य के लिए भूमि चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्तमान में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है। जैसे ही बजट की स्वीकृति प्राप्त होगी, निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। - सर्वेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें