फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर सील

Thu, 26 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी के नगहरा में संचालित 100 बेड के सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को बृहस्पतिवार को तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया गया। अस्पताल का पंजीकरण लगभग छह माह पूर्व खत्म हो चुका था लेकिन इसके बाद भी संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार राजकपूर के नेतृत्व में पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश राजभर ने अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था और न ही कोई उपचार के लिए आया था। हालांकि टीम के पहुंचने पर डॉ. अनुव्रत सिंह व दो अन्य स्टॉफ मौजूद मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपंजीकृत अस्पतालों, क्लीनिकों के साथ ही पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि किसी भी दशा में बिना पंजीकरण कोई भी अस्पताल का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें