फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 665 किलो नमकीन और 88 किलो सरसों का तेल जब्त

Thu, 26 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के सचल दल ने बृहस्पतिवार को 665 किलो नमकीन और 88 किलो सरसों का तेल जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 1.07 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए ने मेसर्स संदीप किराना सिसवा रोड रामपुर सकरवारी के यहां बेचने के लिए रखा लगभग 88.4 किलो सरसों का तेल जब्त किया। न्यू शाही नमकीन एंड बेकर्स हंसवर बाजार के विनिर्माण इकाई से 665 किलो विभिन्न ब्रांडों के नमकीन जब्त कर लिया। इनमें मिलावट का संदेह पाया गया है। इसके अलावा देलही स्वीट हाउस, रामनगर से छेना मिठाई व खोवा, सूरज, अंकुर तिवारी जहांगीरगंज से बर्फी के नमूने लिए गए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने पर यदि अपमिश्रण पाया जाता है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें