फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संतोष की नहीं थी किसी से दुश्मनी, बेटों को अफसर बनाने का था सपना

विज्ञापन
जैतपुर के आसापार गांव में मृतक के घर के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर के आसापार गांव में किसान संतोष तिवारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। उनकी पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही हैं कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी तो फिर उन्हें किसने मार डाला। इस सवाल का जवाब जानने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

संतोष तिवारी की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। कमला देवी इस बात से चिंतित हैं कि अब उनके दो बेटों का भविष्य कैसे संवरेगा। बड़े बेटे अमन तिवारी प्रयागराज में रहकर बीएड की पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, छोटे बेटे कृतज्ञ ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनका भी अफसर बनने का सपना है। संतोष अपने छोटे बेटे को भी इस बार प्रयागराज भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। दो भाइयों की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। दो भाई जमुना प्रसाद तिवारी व राम प्रसाद तिवारी हैं।
हर एंगल पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों के साथ ही मृतक के नाते-रिश्तेदार व मित्रों से पूछताछ करने में जुटी है। हत्या की तह तक जाने के लिए मृतक संतोष तिवारी के लेनदेन और आशनाई जैसे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल से 500 मीटर के दायरे में शनिवार देर रात सक्रिय मोबाइल नंबरों की कुंडली खंगालने में जुटी है। ये नंबर किसके हैं, रात में इन नंबरों से कहां कहां बात हुई, इसकी जानकारी के निकालने के लिए सीडीआर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

आठ महीने बाद भी नहीं हो सका ऑटो चालक की हत्या का खुलासा

06 सितंबर 2025 को जैतपुर क्षेत्र के मुस्कुराई गांव निवासी ऑटो चालक रामस्वरूप की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कार्रवाई करते हुए 13 सितंबर को थाना प्रभारी राजेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद यहां थीरेंद्र आजाद को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी इस घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में मृतक ऑटो चालक के हत्यारों को तलाश करने की बात कह रही है, लेकिन तलाश कब पूरी होगी यह आज तक तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें