फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रूप में मनी संत गाडगे की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे की 64वीं पुण्यतिथि विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। युवाओं से अपील की गई कि वे संत गाडगे के बताए आदर्शों पर चलकर देश व समाज को विकास के पथ पर आगे ले जाने में अपनी शत-प्रतिशत भूमिका निभाएं। कहा गया कि संत गाडगे का सपना था कि देश पूरी तरह स्वच्छ हो। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए साफ-सफाई अभियान को आगे बढ़ाएं। न सिर्फ खुद जागरूक हों बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कन्नौजिया ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन दबे-कुचलों के उत्थान में लगा दिया। उनका कहना था कि देश स्वच्छ रहेगा तो लोगों की सोच भी स्वच्छ होगी।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके द्वारा शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ अपने घरों को साफ सुथरा रखें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस दौरान महेंद्र, रमेश व राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर कलेक्ट्रेट के निकट ही सरदार सेना ने भी संत गाडगे की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संत गाडगे के विचारों व उनके स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाएं। उनका कहना था कि किसी भी समाज व देश का विकास तभी संभव है, जब शत-प्रतिशत साक्षरता हो।
ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। साथ ही उन्हें संस्कारवान भी बनाएं। कहा कि जो भी साधन संपन्न हैं, वह इस बात पर ध्यान दे कि उसके गांव, शहर में कोई ऐसा तो नहीं है जो धनाभाव के चलते बेहतर शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रहा है। यदि ऐसा है तो वे उसे शिक्षा दिलाने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें