फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को जल्द मिलेंगे नए जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग एक लाख 80 हजार छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही उन्हें नए जूते मिलेंगे। प्रथम चरण में 1.5 लाख जूते नामित संस्था ने जिले को उपलब्ध भी करा दिया है। शीघ्र ही बाकी जूते भी जिले में पहुंच जाएंगे। छात्र-छात्राओं को जूते वितरित करने के लिए सत्यापन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में जूते का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जरूरी सुविधाएं दिए जाने को लेकर शासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ निशुल्क ड्रेस, बैग व पुस्तक उपलब्ध कराया जा रहा है बल्कि उन्हें एमडीएम योजना का लाभ दिलाने के लिए स्कूल बंद होने के बीच अभिभावकों के खाते में राशि भी भेजी जा रही है।
इसी क्रम में छात्र-छात्राओं को नए जूते उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ हो गई है। बताते चलें कि जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 1.80 लाख छात्र-छात्राओं को नए जूते उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी शासनस्तर पर चरण पादुका दिल्ली को सौंपी गई थी जबकि मोजा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हाई स्पीड राजस्थान को दी गई थी।
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देश के बाद बीते दिनों ही संस्था चरण पादुका दिल्ली द्वारा जिले को 1.50 लाख जूते उपलब्ध करा दिए गए। जिला समन्वयक एचके मिश्र ने बताया कि जिले को डेढ़ लाख जूते उपलब्ध हो चुके हैं। शीघ्र ही बाकी जूते भी उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में छात्र-छात्राओं को जूते मिल सकें, इसके लिए सभी विकास खंडों में सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताया कि मोजा उपलब्ध कराने को लेकर भी संबंधित संस्था को पत्र भेजा गया है।
बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ लाख जूते जिले में पहुंच चुके हैं। सभी विकास खंडों में सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित विद्यालयों में जूतों का वितरण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें