फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर चला सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर अभियान चलाकर कार्यालयों व घरों के बाहर सैनिटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही अकबरपुर बस स्टेशन पर सफाई कर्मियों ने बसों को भी सैनिटाइज किया। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि वे कोरोना को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ खुद को सैनिटाइज करें, बल्कि समय-समय पर घर को भी सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन

जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसकी चेन तोड़ने के लिए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अभियान चलाकर कार्यालयों, घरों, गलियों व सड़कों को सैनिटाइज किया जा रहा है। 35 घंटे के लॉकडाउन के बीच रविवार को जहां वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन प्रक्रिया की गई थी, वहीं यह कार्य सोमवार को भी जारी रहा।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य व प्रदेश संयुक्त मंत्री रामकिशोर मौर्य ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर अभियान चलाकर न सिर्फ सड़कों व मोहल्ले की गलियों, बल्कि घरों के बाहरी भाग को भी सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा अकबरपुर बस स्टेशन पर खड़ी सरकारी बसों को भी अंदर व बाहर से सैनिटाइज किया गया। बताया कि सुबह से ही सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया गया, जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से भी जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही अकबरपुर नगर के अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया चलाई गई। उधर, अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए न सिर्फ खुद को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें, बल्कि घरों का भी सैनिटाइज करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें