फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: SIR में सहयोग न करने पर सफाई कर्मी निलंबित, डीपीआरओ बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sat, 29 Nov 2025 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में SIR में बीएलओ का सहयोग न करने पर सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में जारी विशेष पुनरीक्षण अभियान में कर्तव्य में लापरवाही बरतना सफाईकर्मी पर भारी पड़ा। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने निर्वाचन कार्य में सहयोग न करने और बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर गंभीर कार्रवाई करते हुए सफाईकर्मी हरिनाथ को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से 15, 18, 22 और 24 नवंबर को जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया था कि सफाई कर्मी भी गणना पत्रक वितरण, संकलन और फीडिंग कार्य में बीएलओ का सहयोग करेंगे। ताकि, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तय समय में पूरा हो सके। इसके बावजूद अकबरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लालापुर में तैनात सफाई कर्मी हरिनाथ ने एक भी दिन सहयोग नहीं किया। 

बीडीओ ने 27 नवंबर को बताया कि हरिनाथ न तो निर्वाचन कार्य में शामिल हुए और न जिम्मेदारी वाले गांव में उपस्थित रहे। इसी आधार पर डीपीआरओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हरिनाथ को निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत जलालपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


निलंबन अवधि में हरिनाथ अकबरपुर विकासखंड से संबद्ध रहेगा। बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेगा। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसआईआर अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें