फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रुपये मांगने पर सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। विकास खंड भियांव में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में सफाईकर्मी राम अनुज को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद जिला पंचायती राज विभाग ने यह कार्रवाई की है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को वायरल वीडियो में सफाईकर्मी और एक व्यक्ति के बीच बहस हाती दिखाई देती है, जिसमें कार्य के बदले रुपये मांगने का आरोप सामने आता है। वीडियो 25 मई का बताया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ उपेंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर सफाईकर्मी राम अनुज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि सफाईकर्मी पर जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर धनउगाही, पद के अनुरूप कार्य न करना, लापरवाही और कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप हैं। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मी को विकास खंड भियांव कार्यालय से संबद्ध किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है। जांच की जिम्मेदारी एडीओ (पंचायत) जलालपुर को दी गई है। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें