फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चीन के लहसुन का नमूना लिया, जांच को भेजा

विज्ञापन
लहसुन की जांच करने पहुंचे अफसर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के सिझौली स्थित नवीन मंडी समिति में चाइनीज लहसुन की बिक्री किए जाने के मामले में मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम ने नवीन मंडी पहुंचकर लहसुन का नमूना लिया। इसके बाद उसे जांच के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर नवीन मंडी सिझौली में चीन के लहसुन की बिक्री किए जाने की बात तेजी से फैली। इस पर एसडीएम सदर व सौरभ शुक्ल व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने नवीन मंडी पहुंचकर दुकान में ताला लगा दिया। इसी मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। इसमें नायब तहसीलदार, मंडी सचिव व अभिहीत अधिकारी शामिल रहे। मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही बिक्री संबंधित कागजात भी परखे। बाद में नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। साथ ही लहसुन को पैक कर दिया गया। इसके साथ ही संबंधित दुकानदार को निर्देशित किया कि जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित लहसुन की बिक्री न की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें