फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर टीम ने अभियान चलाया, पनीर व मावा का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर पनीर व मावा के नमूने लिए। साथ ही चेतावनी भी दी कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री होती मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को अभिहीत अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव
विज्ञापन

के नेतृत्व में टीम ने कश्मीरिया बाजार पहुंचकर लकी डेयरी से मिलावट के संदेह में पनीर का नमूना लिया। नेहरूनगर स्थित रवि जायसवाल व सुमित ट्रेडर्स से मावा का नमूना लिया। बरुआजलाकी स्थित आरडी डेयरी से भी मावा का नमूना लिया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें