फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में महंगा पड़ा समोसा बेचना, दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन लागू होने के बावजूद समोसा बेचना एक दुकानदार को महंगा पड़ा। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। इसी तरह इलेक्ट्रानिक की दुकान खोलने में भी दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। दोनों कार्रवाई अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति यदि दुकान खोली गई या समय का उल्लंघन किया गया तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जनपद पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में एक पुलिस टीम शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय के शहजादपुर इलाके में पहुंची, तो वहां चाट समोसे की दुकान खुली पाई गई। कई नागरिक वहां खरीददारी के लिए जुटे हुए थे। पुलिस टीम ने अविलंब न सिर्फ दुकान बंद कराई, वरन वहां खड़े नागरिकों को खदेड़ा। इसके बाद दुकानदार कल्लू निवासी चौक शहजादपुर के विरुद्ध उपनिरीक्षक गजेंद्र विक्रम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। अकबरपुर कोतवाली में ही एक और केस इलेक्ट्रानिक की दुकान खोलने के मामले में दर्ज हुआ। उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि लॉकडाउन होने के बावजूद मुरादाबाद निवासी अनूप कुमार गौड़ ने इलेक्ट्रानिक की दुकान खोल रखी थी। मौके पर कई नागरिक जुटे थे। उन्हें खदेड़कर दुकान बंद कराई गई।
इस बीच पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार बिना अनुमति दुकान खोलते पाया गया, तो अविलंब केस दर्ज किया जाएगा। निर्धारित अवधि से पहले या निर्धारित अवधि के बाद भी यदि अनुमति वाले दुकानदार ने दुकानें खोलीं, तो भी संबंधित पर केस दर्ज होगा। जिन दुकानों या संस्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ, वहां भी केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें