फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की पिटाई से जख्मी सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। बीते दिनों लूट के दौरान पिटाई से घायल शराब सेल्समैन की जिला चिकित्सालय में सोमवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बीते शुक्रवार की रात बदमाशों ने अन्नावां बाजार स्थित शराब के ठेके में घुसकर लूटपाट की थी। इस बीच वहां सो रहे सेल्समैन रामबचन की नींद खुल गई और उसने इसका विरोध किया। इस पर चोरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद बदमाश दुकान से नकदी व शराब की सीसी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब सेल्समैन अपने घर नहीं पहुंचा तो उसका पुत्र दुकान पर पहुंचा, वहां अंदर से दरवाजा बंद था। कराहने की आवाज सुन उसे शक हुआ। चीख पुकार पर पहुंचे इर्द गिर्द के लोगों ने मामले की जानकारी अहिरौली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने सेल्समैन को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे अयोध्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सेल्समैन की सोमवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें