फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुलवाया जाए कटेहरी में बंद पड़ा अंडरपास

विज्ञापन
फोटो-13 अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री लालजी वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के विधान मंडल दल नेेता लालजी वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र से मिला और आम जनमानस की समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने बताया कि कटेहरी के निनामपुर स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बना अंडरपास दोहरीकरण के चलते मौजूदा समय में बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आने जाने में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इसी अंडर पास से प्रतापुर चमुर्खा, यरकी, अशरफपुर बरवां, जलालपुर चांदपुर व चांदपुर महमूदपुर के लोगों का अक्सर आना जाता होता है, लेकिन अंडरपास मार्ग बंद होने से आवागमन अवरुद्घ हो गया है।
विज्ञापन

नतीजा यह है कि लोगों को मजबूरन ट्रैक के ऊपर से आने जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे कभी भी अनहोनी भी हो सकती है। इसके अलावा लोगों को अब कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक आना जाना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने डीएम को बताया कि यदि अंडरपास को खुलवा दिया जाए तो लोगों का आवागमन सुचारु हो जाएगा। डीएम ने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें