फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदारद रहीं दो चिकित्सकों का वेतन रोका

Mon, 21 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में कोई बेहतर सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद ने सीएचसी बेवाना का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। वहां उन्हें साफ-सफाई तो मिली, लेकिन बेहतर नहीं रही। वहीं आयुष की दो चिकित्सक डॉ. अंकिता पाठक व डॉ. शशिबाला अस्पताल से नदारद रहीं। एसीएमओ ने अधीक्षक डॉ. गौहर अंसारी से नाराजगी करते स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया है।
उन्होंने अस्पताल में सभी की उपस्थिति को लेकर निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य मेला आयोजित होने के बाद भी मरीजों की संख्या पर्याप्त नहीं मिली। अधीक्षक से मेले के प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण कक्ष के अलावा वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। वहीं मौके पर मिले मरीजों से अस्पताल से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में दो चिकित्सक गायब रहीं, जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें