फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 10 वीडीओ/सचिवों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बीती देर शाम डीएम ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत, हेल्प डेस्क, उचित संकेत, शौचालय आदि की व्यवस्था जल्द पूरी कर ली जाए। अधिकारी समय रहते सभी मतदेय स्थलों पर इन सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिन 10 वीडीओ/सचिवों का कार्य संतोषजनक नहीं मिला, डीएम ने उनका अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम ने जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर रैंप, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत, हेल्प डेस्क, उचित संकेत, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए, जिससे मतदान कराने के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टी व मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कहा कि समय रहते सभी मतदेय स्थलों पर इन सुविधाओं को मुकम्मल कराना सुनिश्चित करें।
सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों/विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण करें। यदि सुविधाओं का अभाव हो तो उसकी रिपोर्ट सौंपे। कई ग्राम पंचायत अधिकारियों व सचिवों ने मतदेय स्थल पर कराए गए कार्यों की तस्वीर भी डीएम को दिखायी। ऐसे ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव जिनका कार्य संतोषजनक नहीं मिला, उनका अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 10 वीडीओ/सचिवों का कार्य संतोषजनक न मिलने पर अग्रिम आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर पंकज जायसवाल, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें