फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रोका आठ बीडीओ का वेतन

Thu, 07 Sep 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के कार्यों में लापरवाही गुरुवार को जनपद के आठ खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को भारी पड़ी। उनकी मनमानी को लेकर डीएम अखिलेश सिंह गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान भड़क गए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिले के भियांव ब्लॉक को छोड़कर अन्य आठ बीडीओ को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही तत्काल उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि जल्द ही कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कई अन्य विभागों के कार्यों को लेकर डीएम ने असंतोष जाहिर किया। अधिकारियों को सुधार करने की हिदायत दी। जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में  गुरुवार को डीएम अखिलेश सिंह मनरेगा के कार्यों में बरती जा रही ढिलाई को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिले के नौ ब्लाकों में महज भियांव ब्लॉक में कराए गए कार्य ही संतोषजनक पाए गए। अन्य आठ ब्लॉकों में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही पायी गई।

डीएम ने अकबरपुर, भीटी, कटेहरी, जलालपुर, रामनगर, जहांगीरगंज, टांडा व बसखारी के बीडीओ को फटकार लगाई। तत्काल प्रभाव से इन सभी आठ बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कहा कि जल्द ही कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने उन कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाई जिनके कार्य सुस्त पाए गए।
विज्ञापन


कहा कि कार्यों को तय समय में पूर्ण कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। जांच में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ ओपी आर्य, एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें