फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि रोकी, अनुदेशक को अंतिम चेतावनी

Mon, 22 Sep 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी में निरीक्षण के दौरान गंभीर शैक्षिक कमियां सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा द्वारा किए गए निरीक्षण में यह पाया गया कि छात्र न तो गणित के प्रश्नों के उत्तर दे पाए और न ही अन्य विषयों की बुनियादी जानकारी उनके पास थी। इस लापरवाही के लिए सहायक अध्यापिका सत्यप्रभा, शुचिता त्रिपाठी और अनुदेशक कुलदीप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने के कारण सत्यप्रभा व शुचिता त्रिपाठी की सत्र 2025-26 की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं, अनुदेशक कुलदीप को कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें