फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से नदारद अफसरों का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार शाम आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जतायी। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही समीक्षा बैठक से नदारद पांच विभागों के अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। कहा कि निस्तारण रिपोर्ट गुणवत्तापूर्ण तरीके के साथ ही पठनीय होनी चाहिए। साथ ही कहा कि जिस भी विभाग के अधिकारी की ओर से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट लगायी जाएगी, उसे सम्मानित भी किया जाएगा।
कहा कि कई बार शिकायतकर्ता यह शिकायत लेकर आते हैं, उनकी शिकायत की रिपोर्ट गलत व अस्पष्ट लगायी गई है, जिसका शिकायत से कोई वास्ता नहीं। ऐसे में यदि इस तरह का मामला पाया गया तो कार्रवाई तय है। डीएम समीक्षा बैठक से गैर हाजिर अधिकारियों पर सख्त दिखे। तत्काल निर्देश दिया कि बैठक से जिस भी विभाग के अधिकारी नदारद हैं, उनका एक दिन का वेतन काटा जाए। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, डीडीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें