फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीडीसी को जेल भेजने पर हंगामा, सांसद ने दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के निकट कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे सांसद लालजी वर्मा। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के एक बीडीसी सदस्य को सत्तारूढ़ दल के इशारे पर शांतिभंग में जेल भेज देने का आरोप लगाते हुए सांसद लालजी वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं संग सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरने पर बैठ गए। शुरुआती घंटों में तो प्रशासन ने सुध नहीं ली लेकिन जब सांसद ने पूरी रात धरना जारी रखने की चेतावनी दी तब प्रशासन ने मांग मंजूर की। जेल भेजे गए बीडीसी की रिहाई की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश गुप्त को महरुआ पुलिस ने रविवार रात करीब शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। सांसद लालजी वर्मा ने इसे सत्तारूढ़ दल के नेताओं के इशारे पर उपचुनाव से पहले उत्पीड़न बताते हुए धरना शुरू करने की चेतावनी दी। सोमवार सुबह 11 बजे सांसद कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सांसद ने आरोप लगाया कि आधी रात को शांतिभंग में जेल भेजने का औचित्य पुलिस प्रशासन को बताना होगा। यह भी कहा कि राजेश का गांव में विवाद से कोई लेना देना भी नहीं था। इसके बाद भी महरुआ पुलिस ने दबाव में आकर जेल भेज दिया। शुरू के तीन चार घंटे तक चले धरने के दौरान अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। सांसद ने इस पर कलेक्ट्रेट के निकट ही सोने और रातभर धरना चलने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन आगे आया। मामला बिगड़ न जाए इसलिए बीडीसी सदस्य की आननफानन रिहाई की प्रक्रिया शुरू करा दी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि देर शाम तक उनकी रिहाई हो जाएगी। इससे पहले वहां एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल व सीओ देवेंद्र मौर्य पहुंचे। अधिकारियों ने अपने सामने फोन कर रिहाई से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाने का भरोसा दिलाया इसके बाद सांसद व अन्य पदाधिकारी धरना समाप्त करने को राजी हुए। महरुआ पुलिस की भूमिका की जांच कराने की भी घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद, सपा नेता विधानचंद्र चौधरी, उत्तम चौधरी, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सीमा यादव, हमीदा खातून समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



नियमानुसार लिया गया निर्णय
बीडीसी की रिहाई के लिए नियमानुसार जमानत दाखिल की गई। विधिक प्रक्रिया अपनाने के बाद ही रिहाई का निर्णय एसडीएम भीटी की तरफ से हुआ है। - सौरभ शुक्ल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें