फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 ट्रेनों के रूट बदले, उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त

Tue, 03 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के रूट डॉयवर्जन से यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को रुट बदले जाने से 10 ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंची। इसके साथ उत्सर्ग अप एक्सप्रेस निरस्त रही और दो ट्रेन घंटों विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

कई दिन से वाराणसी रेलमार्ग पर चल रहे कार्य के चलते प्रमुख ट्रेनों को दूसरे रास्ते से गुजारा जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ रही है। उन्हें जफराबाद व सुल्तानपुर स्टेशन तक की दौड़ लगानी पड़ती है।
रूट बदले जाने से सोमवार को दून अप व डाउन, फरक्का अप व डाउन, कोटा-पटना अप व डाउन, मरुधर अप व डाउन व इंटरसिटी अप व डाउन अंबेडकरनगर स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसके साथ ही उत्सर्ग अप निरस्त रही। साबरमती अप दो घंटे और किसान अप एक घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के रूट बदलने व निरस्त होने से दिल्ली, कोलकाता, हावड़ा, सूरज, अहमदाबाद समेत स्थानों को जाने वाले लोग परेशान हुए। राजीव कुमार, पंकज वर्मा, संदीप, भावेश, मोहम्मद रफी समेत कई लोगों ने आरक्षित टिकट निरस्त करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें