फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिविर में 93 वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की

Mon, 02 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में सोमवार परम फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 93 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जरूरतमंदों को दवाएं भी दी गईं। इससे पहले शिविर का शुभारंभ सांसद रितेश पांडेय ने किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के सदस्यों से मिलकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वृद्धों का सम्मान सभी के लिए सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपने माता-पिता का सम्मान करने की नसीहत दी। शिविर में डॉ. प्रमोदिता मिश्रा की टीम ने 93 वृद्धों के दांतों, त्वचा आदि की जांच की। जरूरतमंदों को दवाएं भी दी गईं। फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी संस्था सामाजिक दायित्वों को लेकर हमेशा गंभीर रही है। इस मौके पर आलोक सिंह, अंकित जायसवाल, उत्तम जायसवाल, अंकन बंसल, अमन तिवारी, ऋतुराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें