फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए लागू रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। रविवार सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


एसपी प्राची सिंह ने बताया कि अकबरपुर, टांडा, जलालपुर व बसखारी क्षेत्रों में यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग करें।

अकबरपुर क्षेत्र में रहेगा विशेष डायवर्जन
आजमगढ़, बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर श्रवण क्षेत्र व अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। अयोध्या से लौटने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। बस्ती-टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट कर बाईपास मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। अकबरपुर नगर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास, टांडा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा बाईपास व अन्नावा तिराहा से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


टांडा, बसखारी व जलालपुर में भी लागू रहेगी व्यवस्था
अकबरपुर से टांडा जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कश्मिरिया, चिंतौरा व धुरहिया मार्गों से हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अकबरपुर से जलालपुर जाने वाले भारी वाहनों को हाथी पार्क तिराहा से मालीपुर रोड की ओर मोड़ा जाएगा। रफीगंज से जलालपुर जाने वाले भारी वाहन मंगुराडीला रोड से बसखारी की ओर तथा बसखारी से जलालपुर जाने वाले वाहन मंगुराडीला रोड से रफीगंज मार्ग की ओर भेजे जाएंगे। अकबरपुर से बसखारी जाने वाले भारी वाहनों को हरैया बाईपास से आजमगढ़ रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, आजमगढ़ से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को डोडो बाईपास से हरैया बाईपास मार्ग पर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें