फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन डीएम व एसपी ने किया टांडा में रूटमार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अयोध्या मामले में फैसले के बाद पुलिस-प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। संवेदनशील टांडा नगर व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को भी डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल व पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसला आने के एक दिन पहले से ही सुरक्षा को देखते हुए डीएम व एसपी टांडा पर फोकस किए हुए हैं। लगातार लोगों से मुलाकात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए समय समय पर रूटमार्च भी किया जा रहा है। रविवार को काफी देर तक शहर में रूट मार्च के बाद सोमवार को फिर से डीएम व एसपी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ न सिर्फ टांडा नगर, बल्कि कस्बा मुबारकपुर में रूट मार्च किया। बाद में इल्तिफातगंज में भी अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ भ्रमण किया।
सौहार्द बनाए रखने का आह्वान करते हुए चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने इस बीच गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, एडीएम अमरनाथ राय, एसडीएम एमपी सिंह व सीओ टांडा अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें