फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दकान का ताला तोड़ चोरों ने पार किया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया चौराहा स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एक पखवारे के भीतर तीसरी चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया नई बस्ती निवासी हरिशंकर वर्मा की चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। वहां काउंटर में रखा 13 सौ नकद के अलावा कम्प्यूटर का मानीटर उठा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हो सकी, जब हरिशंकर दुकान पर पहुंचा। उसने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। उधर एक पखवारे के भीतर चोरी की तीसरी घटना से अन्य दुकानदारों में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी रामचन्द्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें